loading...

Amazing Facts About Singapore

loading...

दुनियाभर में एक से बढ़कर एक अजीबोगरीब कानून हैं, कहीं आप शादी से पहले सेक्स नहीं कर सकतें तो कहीं गे होने पर पीटा जाता है। लेकिन एशिया में एक खूबसूरत देश है सिंगापुर जिसके बारे में आपने कभी इस तरह की बातें नहीं सुनी होंगी। सिंगापुर यानी सिंहों का पुर। यानी इसे सिंहों का शहर कहा जाता है। यहाँ पर कई धर्मों में विश्वास रखने वाले, विभिन्न देशों की संस्कृति, इतिहास तथा भाषा के लोग एकजुट होकर रहते हैं। मुख्य रूप से यहाँ चीनी तथा अँग्रेजी दोनों भाषाएँ प्रचलित हैं। आज हम आपको सिंगापुर से जुड़े रोचक तथ्य(Singapore Interesting Facts in Hindi) और अजीबोगरीब कानून बताएगें.
SINGAPORE INTERESTING FACTS IN HINDI
सिंगापुर के बारे में रोचक तथ्य
1. सिंगापुर दुनिया के सबसे मंहगे शहरों में अव्वल स्थान पर है
2. आकार में मुंबई से थोड़े छोटे इस देश में बसने वाली करीब 35 लाख की आबादी में चीनी, मलय व 8 प्रतिशत भारतीय लोग रहते हैं।
3. आधुनिक सिंगापुर की स्थापना सन्‌ 1819 में सर स्टेमफोर्ड रेफल्स ने की, जिन्हें ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकारी के रूप में दिल्ली स्थित तत्कालीन वॉयसराय द्वारा कंपनी का व्यापार बढ़ाने हेतु सिंगापुर भेजा गया था।
4. नेता जी सुभाषचंद्र बोष ने 5 जुलाई 1943 को सिंगापुर के टाउन हाल के सामने सुप्रीम कमाण्डर के रूप में सेना को सम्बोधित करते हुए “दिल्ली चलो” का नारा दिया।
5. सिंगापुर में पानी मलेशिया से, दूध, फल व सब्जियाँ न्यूजीलैंड व ऑस्ट्रेलिया से, दाल, चावल व अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएँ थाईलैंड, इंडोनेशिया आदि से आयात की जाती हैं।
6. पोर्नोग्राफी कई देशों में बैन है, लेकिन सिंगापुर में इसे काफी सख्ती से लागू किया जाता है। यहां हर तरह की पोर्नोग्राफी पर रोक है।
7. सिंगापुर में च्यूंगम आप नहीं खरीद सकते। सरकार ने इस पर रोक लगा दी है। हालांकि इसके विरोध में देशभर में लोगों ने विरोध-प्रदर्शन भी किए थे, लेकिन इससे वहां की सत्ता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
8. चूंकि सिंगापुर में साफ-साफ को लेकर खास सतर्कता बरती जाती है, आप सड़क किनारे कहीं पेशाब नहीं कर सकते। इससे बचने के लिए कई जगहों पर लोग लिफ्ट में पेशाब करते पाए गए। इसके बाद यहां लिफ्ट में पेशाब करने पर भी फाइन लगने लगा। कई लिफ्ट ऑटोमेटिक डिटेक्सन सिस्टम से लैश होते हैं और ऐसा करते पाए जाने पर गेट खुद बंद हो जाता। इसके बाद पुलिस आ जाती है।
9. देश में बर्थ रेट कम होने की वजह से सिंगापुर काफी परेशान है। जनसंख्‍या बढ़ाने की कोशिशों के तहत ही यहां एक दिन की छुट्टी विशेष तौर पर दी जाती है ताकि लोग सेक्‍स कर सकें।
10. कूड़ा फैलाना कई देशों में गैर कानूनी है, लेकिन सिंगापुर में इसको लेकर अधिक ही सख्ती है। यहां के फाइन की तुलना किसी और देश से नहीं की जा सकती। कचरा डालने वाले को सबसे सामने फेंका हुआ कूड़ा उठाना भी पड़ता है। इसके अलावा उन्हें करीब 62 हजार रुपए जुर्माना भी देना होता है।
11. सिंगापुर में पब्लिक टॉयलेट के इस्तेमाल के बाद नहीं चलाने पर भारी-भरकम फाइन हो सकती है। जुर्माने के तौर पर आपसे 9000 रुपए तक लिए जा सकते हैं। पुलिस अधिकारी खास तौर से इस काम के लिए लगाए जाते हैं हालांकि कुछ जगहों पर ऑटोमेटिक फ्लश का भी सिस्टम होता है।
12. कई पश्चिमी देशों में लोग अपने हक हासिल करने के लिए न्यूड होकर प्रदर्शन करते हैं। लेकिन सिंगापुर में इसको लेकर कड़े कानून हैं। आप अपने घर के आसपास भी न्यूड नहीं हो सकतें। इसे वहां के कानून में पोर्नोग्राफी का हिस्सा माना जाता है और सजा दी जाती है। ऐसे करने के पीछे वजह है कंजर्वेटिव और लिबरल लोगों में टकराव न हो।
13. भारत की निजी और सार्वजनिक दीवारें अच्छे-बुरे पोस्टरों और स्लोगन से पटे रहते हैं। लेकिन सिंगापुर में आप किसी दीवार पर न तो पोस्टर चिपका सकते हैं और न ही कुछ पेंटिंग बना सकते हैं। ऐसा करने पर आपको तुरंत सजा सुनाई जा सकती है। कई मामलों में यहां की अदालतें भी आपको राहत नहीं देती। यहां ओरल सेक्स पर भी बैन था, लेकिन इसे 2007 में हटा लिया गया।
दोस्तो अगर जानकारी अच्छी लगे तो कमेंट जरुर करें। धन्यवाद।

Comments

Sponsor

loading...

Popular posts from this blog

Smart to mai bachpan se hi hu

Badmasad Status Shayari For Whatsapp 2018

Pyar Bhari Thank You Love Shayari for Girlfriend & Boyfriend